4. अब घरों में पहुंचेगा QR-Code वाला एलपीजी सिलेंडर, सरकार के इस फैसले से कोई नहीं कर पाएगा गैस चोरी

रायपुर : सरकार द्वारा शरू की गई प्रधानमन्त्री उज्जवला योजना के बाद अधिकाँश घरों में एलपीजी सिलेंडर का प्रयोग किया जाता है। इससे लोगों को खाना बनाते वक्त काफी सहूलियत होती है। यदि आप भी घर पर एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए एक काम की खबर है।
कभी आपको भी ऐसा लगा होगा कि आपके घर पर डिलीवर्ड हुए सिलेंडर में गैस कम निकली हो। तो अब आपकी यह चिंता दूर होने वाली है। अब सरकार ने एक ऐसा कदम उठाया है जिससे किसी के भी घर इस तरह की चोरी नहीं हो सकेगी। अब आपके घर QR कोड वाला सिलेंडर आने वाला है, जिससे गैस चोरी करने वालों को ट्रैक करने में आसानी होगी।
सरकार द्वारा जारी की जा रही इस नई व्यवस्था से LPG Cylinder से गैस चोरी करने वाले लोगों में डर व्याप्त होगा जिसकी वजह से ऐसा काम करने से पहले वे दस बार सोचेंगे। ऐसे में आम आदमी को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि गैस चोरी पर लगाम लगने के बाद उन्हें पूरे पैसे देने पर पूरी गैस मिलेगी। वर्त्तमान में, अगर कोई डिलीवरीमैन चुपके से आपके बुक किए गए सिलेंडर से गैस निकाल लेता है, तो आपको पता चलने पर उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है। मगर जब QR कोड से सिलेंडर लैस होगा, तो इसके बाद गैस चोर बचकर भाग नहीं पाएंगे।
QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
जब सिलेंडर क्यूआर कोड से लैस होंगे तो इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकेगा कि इसमें कितने बार रिफलिंग (Gas Refilling) हुई है। इसके अतिरिक्त ये डाटा भी मौजूद रहेगा कि किस डीलर से किसे डिलीवरी की गई है। लगातार सिलेंडर में गैस कम आने जैसी शिकायतों के बाद LPG Cylinder से गैस चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार द्वारा यह बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri) ने इस सम्बन्ध में कहा कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है। ऐसा करने से उस गैस सिलेंडर की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को भी पकड़ा जा सकेगा। सिलेंडर में लगा क्यूआर कोड बिल्कुल उसी तरह से काम करेगा, जैसा आधार कार्ड काम करता है। इसका मतलब है कि यह कोड उस गैस सिलेंडर की पहचान बनेगा।
हरदीप सिंह पुरी ने World LPG Week 2022 पर इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आगामी तीन महीनों में सभी गैस सिलेंडरों पर QR Code लग जाएगा। इसका मतलब है कि नए साल में फरवरी 2023 से आपके घर कोड वाला सिलेंडर डिलीवर्ड होगा और भी पूरा भरा हुआ।



