health

11. एक महीने तक स्किपिंग करने से क्या होता है? जानें कितना होगा वजन कम और शरीर को मिलेंगे कौन से फायदे?

लोग वजन कम करने के लिए अक्सर अपने वर्कआउट रूटीन में स्किपिंग को शामिल करते हैं। यह एक हाई इंटेंसिटी वाला बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है, जो 10-15 मिनट में 100-150 से अधिक कैलोरी बर्न कर सकता है। अगर आप एक महीने तक रोज़ाना स्किपिंग करते हैं, तो इसका असर सिर्फ वजन पर ही नहीं बल्कि पूरे शरीर की फिटनेस पर साफ दिखता है। यह एक आसान लेकिन बेहद असरदार कार्डियो एक्सरसाइज़ है, जिसे घर पर कम समय में किया जा सकता है। चलिए जानते हैं एक महीने तक स्किपिंग करने से सेहत को कौन से फायदे मिलते हैं और कितना वजन कम होना चाहिए?

एक महीने तक स्किपिंग करने से वजन कितना कम हो सकता है?

लगातार एक महीने 15 मिनट तक स्किपिंग करने से लगभग 150 से 200 कैलोरी बर्न होती है। अगर कोई व्यक्ति रोज़ 20, 30 मिनट स्किपिंग करता है और साथ में खान-पान पर थोड़ा कंट्रोल रखता है, तो एक महीने में करीब 2 से 4 किलो तक वजन कम हो सकता है। हालांकि, इस बता का ध्यान रखें कि वजन घटने की मात्रा उम्र, बॉडी वेट, डाइट और एक्सरसाइज़ की नियमितता पर निर्भर करती है।

शरीर पर क्या फायदे होते हैं?

लगातार एक महीने स्किपिंग करने से पेट, कमर, जांघ और बाजुओं की चर्बी तेजी से घटती है। मेटाबॉलिज़्म तेज होता है जिससे फैट बर्निंग बढ़ती है। दिल और फेफड़े मज़बूत होते हैं। स्किपिंग करने से पैरों, घुटनों और हड्डियों की ताकत बढ़ती है। पसीना निकलने से बॉडी डिटॉक्स होती है। तनाव कम होता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप स्किपिंग शुरू करने जा रहे हैं तो इन कुछ ख़ास बातों  ध्यान रखें वरना चोटिल हो सकते हैं।

  • स्किपिंग की शुरुआत सिर्फ 10 मिनट से करें, फिर धीरे धीरे समय को बढ़ाएं। स्किपिंग करते समय पानी ज़रूर पिएं और हेल्दी डाइट रखें।
  • स्किपिंग करते समय सही माप के और मोटे कुशन सोल वाले जूते पहनें।
  • अगर आपके घुटनों या पीठ में दर्द है तो स्किपिंग न करें। अगर आप करना चाहते हैं तो पहले एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button