छत्तीसगढ़

संघ के प्रयास रंग लाए: बिलासपुर तहसील के रीडर प्रहलाद नेताम बहाल, निलंबन अवधि भी कर्तव्य अवधि मानी जाएगी

छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के सक्रिय मंच के प्रयासों से बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ रीडर प्रहलाद नेताम को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर बिलासपुर द्वारा उनके निलंबन को समाप्त करते हुए बहाली का आदेश जारी कर दिया गया है। साथ ही आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि निलंबन अवधि को कर्तव्य अवधि माना जाएगा।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि लघु शास्ती के एक मामले में संघ के सक्रिय सदस्य प्रहलाद नेताम को निलंबित कर दिया गया था। इसके विरोध में संघ ने जिला कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया और 6 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर बहाली की मांग रखी थी।
संघ के प्रयासों का ही परिणाम रहा कि महज पांच दिनों के भीतर कलेक्टर बिलासपुर ने निलंबन समाप्त करते हुए बहाली का आदेश जारी कर दिया। साथ ही निलंबन अवधि को भी कर्तव्य अवधि मानने का निर्णय लिया गया, जिसे संघ ने अपनी बड़ी जीत बताया है।


इस निर्णय पर संघ पदाधिकारियों ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। प्रहलाद नेताम की बहाली पर प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, प्रांतीय सचिव महिला प्रकोष्ठ वर्षा रानी चरण, जिलाध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रजनी मेहर, जूही सोम, लक्ष्मण यादव, प्रवीण मिश्र, राजेंद्र तिवारी, नचिकेता सिंह सहित अन्य लिपिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button