छत्तीसगढ़

6. दुखद घटना, 12वी की परीक्षा में असफल छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर।   छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 09 मई को घोषित 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने छात्रों और उनके परिवारों में खुशी की लहर ला दी है। अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के चेहरे पर मुस्कान है, वहीं कुछ छात्रों के लिए यह परिणाम निराशाजनक रहा है।

दुर्भाग्य से, परीक्षा में सफलता न मिलने के कारण एक छात्रा ने आत्महत्या का कदम उठाया है। जांजगीर-चंपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम सेंदरी में आज शुक्रवार सुबह 6 बजे 18 वर्षीय छात्रा निशा मानिकपुरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मिली जानकारी के अनुसार, निशा शासकीय हाई स्कूल कुटरा में पढ़ती थी और 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स और रसायन शास्त्र में फेल हो गई थी। बताया जा रहा है कि परीक्षा में असफल होने के कारण निशा मानिकपुरी ने यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button