छत्तीसगढ़

5. महिला सरपंच ने पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, बच्ची की मिली लाश

मुंगेली।   लोरमी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही 3 साल की मासूम बच्ची अचानकमार टाइगर के जंगल में छोड़ दिया, जिसके 4 दिन बाद बच्ची की लाश मिली। बता दें कि महिला पटपरहा की सरपंच भी है।

यह घटना खुड़िया चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से किसी बात को लेकर नाराज थी। गुस्से में आकर उसने अपनी 3 साल की बेटी को जंगल में छोड़ दिया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी जब बच्ची घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जंगल में बच्ची की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button