TMKOC: नहीं हुआ दिशा वकानी को कैंसर, सुंदर वीरा ने किया कंफर्म, असित मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन
दो दिन पहले दिशा वकानी के गले में किसी तरह की परेशानी की खबर आई थी और देखते ही देखते बात गले के कैंसर तक जा पहुंचीं। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि दिशा यानि दयाबेन पूरी तरह ठीक हैं और उन्हें कोई कैंसर नहीं हुआ है।

TMKOC: हाल ही में मिली दिशा वकानी को कैंसर होने की खबर काफी फैल गई थी। सोशल मीडिया पर इसी के चर्चे हो रहे थे। इस खबर को सुनकर दिशा के फैंस भी काफी टेंशन में आ गए थे। उनके चाहने वालों ने जैसे ही ये बात सुनी उन्हें इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन अब दिशा के फैंस के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। दयाबेन यानी दिशा वकानी को कुछ नहीं हुआ है। वे पूरी तरह से ठीक हैं। खुद दयाबेन के सुंदर वीरा ने इस बात को कंफर्म किया है जिसके बाद से सभी ने राहत की सांस ली।
मयूर वकानी ने किया कंफर्म
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार दयाबेन को कैंसर होने की इस अफवाह पर खुद उनके भाई ने ऑनस्क्रीन और ऑफ स्क्रीन रिएक्ट किया है। उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया है। वहीं सिर्फ मयूर ने ही नहीं बल्कि खुद असित मोदी ने भी इस बात पर कहा है कि ‘अगर किसी की मिमिक्री करने या आवाज बदलने से गले का कैंसर होता तो ऐसे में तो सभी मिमिक्री करने वाले काफी डर जाएंगे। उनके मुताबिक तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज बदलने से।’ दिलीप जोशी ने भी दिशा वकानी के पूरी तरह ठीक होने की बात कही है।
कैंसर होने की फैली थी खबर
सभी जानते हैं कि दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी अलग आवाज में बोलती नजर आती थीं। उन्होंने कई बार शो के लिए अपनी आवाज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। वहीं खबर आई थी कि आवाज बदलने के कारण ही उन्हें गले का कैंसर हो गया है। लेकिन ये सब अफवाह मात्र खबरें थीं। फिलहाल दिशा अपने घर परिवार में खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।


