छत्तीसगढ़

4. अभनपुर के पास 3 केटरिंग कर्मचारियों की मौत, बस ने कुचला

रायपुर। अभनपुर इलाके में दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ है। एक तेज रफ्तार बस में बाइक को टक्कर मारी है। जिसमें बाइक में सवार 4 युवकों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई है। उनका सिर बस के चक्के में बुरी तरह कुचला गया है। इस हादसें में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे अभनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अभनपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना मंगलवार देर रात 12 बजे के आसपास की है। रायपुर की ओर से राजधानी ट्रेवल्स की बस तेज रफ्तार में बैलाडीला की ओर जा रही थी। सामने की तरफ से एक बाइक में चार युवक सवार होकर आ रहे थे।

ये युवक अभनपुर इलाकें के ही रहने वाले है, वो केटरिंग का काम करते है। देर रात सभी अपने काम से वापस लौट रहे थे। तभी सामने से आ रही बस ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बस की टक्कर से बाइक के चिथड़े उड़ गए। बाइक में सवार राजू सिंह, सागर यादव, मोहित साहू बस के चक्के के नीचे आ गए। जहां उनका सिर दबकर बुरी तरह कुचला गया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक जसदीप पाल गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके भी शरीर में कई जगह चोंटे आई है। घायल को अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button