छत्तीसगढ़

3. कंपनी में लूटपाट करने पहुंचे पुराने कर्मचारी, पंडरी इलाके की घटना

रायपुर। रायपुर में लुटेरों ने दिनदहाड़े आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर मैनेजर से लूट की कोशिश की है। पहले लुटेरों ने ऑफिस में घुसकर मैनेजर की पिटाई की, फिर उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर छिड़क दिया। तभी शोर मचने पर वे लोग मौके से भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित चोवा राम साहू मंगलम कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में मैनेजर के पद पर पदस्थ है। मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे वह अकेले ऑफिस में था। तभी अचानक दो व्यक्ति अंदर घुस आए। लूटेरों ने चेहरा ढकने के लिए हेलमेट पहना हुआ था। ऑफिस में घुसते ही मैनेजर से धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।

वहीं, झूमाझटकी के दौरान एक लुटेरे का हेलमेट सिर से नीचे गिर गया, जिससे मुंह में बंधा कपड़ा खुल गया। जो कि अनिल डोंगरे था, वो पुराना कर्मचारी है। पहचान उजागर होने पर वो अपने साथी के साथ भाग गया। इसके बाद मैनेजर ने कंपनी के डायरेक्टर दादू अग्रवाल को फोन कर घटना की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button