छत्तीसगढ़

2. रेंगनापाली में राहुल गांधी की जनसभा, दीपक बैज ने लिया सभा स्थल का जायजा

रायपुर। रायगढ़ के रेंगनापाली में राहुल गांधी जनसभा करेंगे। दीपक बैज ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को काफी समर्थन मिल रहा है। इसमें लाखों युवा व आम लोग शामिल हो रहे हैं। रायगढ़ में राहुल गांधी का स्वागत हजारों किसान व नौजवान करेंगे। इसके बाद यहां भी रोड शो होगा। कुछ जगह वह वाहन से पहुंचेंगे और कई जगह वह पैदल रैली में शामिल होंगे।

रायगढ़ व अंबिकापुर में न्याय यात्रा का रोड मैप बनाया गया है। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और कार्यकर्ता यात्रा की तैयारी को लेकर काफी उत्सुकता के साथ जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button