महासमुंद

प्रभु श्रीराम की भक्ति में राममय हुआ सरायपाली… जय श्री राम के नारों से गूंजा शहर से लेकर गांव…

विकास नंद की रिपोर्ट….

आज अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर पूरा देश रामभक्ति में सराबोर है इसी तरह सरायपाली भी रामभक्ति में लीन हैं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं नगर के हृदय स्थल जय स्तंभ चौक पर अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण देखने की सुविधा की गई है वहीं नगर के हृदय स्थल पर स्थित प्राचीन राम मंदिर में भी सुबह से राम भक्तों का तांता लगा हुआ राम मंदिर के समीप ही भजन कीर्तन, भंडारा का आयोजन किया गया है

रामलला के आगमन को लेकर लोंग उत्साहित नजर आ रहे हैं घरो के सामने रंगोली बनाई गई दीप प्रज्ज्वलित कर अपने प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा को ऐतिहासिक व भव्य बनाने में आमजन, सामाजिक संगठनों सहित प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है राममंदिर में ही अयोध्या रामजन्म भूमि संघर्ष में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कारसेवकों का सम्मान भी किया गया है कारसेवकों ने कहा यह हमारे संघर्ष और असत्य पर सत्य की जीत है लोगों का कहना है कि इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button