छत्तीसगढ़

9. पुल पर बैठकर मोबाइल में बात कर रहा था जवान.. पीछे से तेज रफ्तार कार ने मारी ठोकर, मचा हड़कंप

आंवराभाटा में कोर्ट चौक के पास देर रात एक तेज रफ्तार इको स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना से पहले इस कार ने अपनी चपेट में 2 ठेलों को भी लिया और उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया । इसी दौरान सड़क किनारे पुल पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रहे सुरक्षा बल का एक जवान भी इसकी चपेट में आ गया। वह जवान सत्यनारायण कर्मा की सुरक्षा में तैनात था। कार की टक्कर से जवान के सर पर गंभीर चोटें आईं हैं।

दुर्घटना की आवाज वहीं निवासरत डिप्टी कलेक्टर शिवनाथ बघेल व अन्य लोगों ने पलटी हुई कार में सवार दो युवकों को बाहर निकाला। हालांकि एयरबैग खुलने की वजह से कार में सवार दोनों व्यक्तियों को कोई चोट नहीं आई । वहीं कार की ठोकर से घायल जवान को जिला हॉस्पिटल भिजवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है । बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों युवक नशे की हालत में थे।

Related Articles

Back to top button