छत्तीसगढ़

4. खाट में सो रहा था चौकीदार, हाइवा के चपेट में आने से गई जान, चालक फरार

जांजगीर-चांपा।  जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ में पुराने ईट भट्ठा में खाट में सो रहे चौकीदार को हाइवा वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया।

बता दें कि मृतक विकास भारद्वाज 27 वर्ष ग्राम पोड़ीदलहा का रहने वाला था। जो कि ग्राम कोटगढ़ के पुराने ईट भट्ठा में चौकीदारी का काम करता था। पुराने ईट भट्ठा से मलबा हटाने का काम चल रहा था। विकास भारद्वाज ईट भट्ठा के पास खाट लगाकर सोया हुआ था। तभी मलबा लेने आया हाइवा चालक गुरुवार की सुबह करीबन 5 बजे पहुंचा और हाइवा वाहन को पीछे करने के दौरान खाट में सो रहे विकास भारद्वाज को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जब सुबह मौके पर पहुंचे लोगों को हुई। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मौके से वाहन क्रमांक सीजी 10 एडब्ल्यू 1816 को जब्त कर चालक की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Back to top button