Uncategorized

सांता बनकर 250 फीट ऊपर ‎बिल्डिंग से गिरा शख्स, देखने वाले ताली बजाते रहे

मास्कों। रूस के चे‎लिया‎‎विंस्क शहर में सांता क्लॉज बना एक शख्स उस समय जान से हाथ धो बैठा जब वह बच्चों को क्रिसमस की बधाई देने के लिए एक इमारत पर चढ़ने लगा। शख्स के अपने बेटे और पत्नी समेत ढेरों बच्चे और आम लोग पास में लगे क्रिसमस ट्री के नजदीक खड़े होकर उसे चीयर कर रहे थे तभी बड़ा हादसा हो गया। ‎मिली जानकारी के अनुसार हाल में रूस में एक शख्स ने कुछ ऐसा ही किया वह रूसी सांता (ग्रैंडफादर फ्रॉस्ट) बनकर बच्चों के बीच पहुंचा लेकिन उसके सा‎थ दर्दनाक हादसा हो गया था। दरअसल ये शख्स बच्चों के क्रिसमस की बधाई देने के लिए एक इमारत पर चढ़ने लगा।

इस दौरान अचानक उसके हाथ से रस्सी छूट गई और वह लगभग 250 फीट नीचे जा गिरा और उसकी उसी समय मौत हो गई। ये दिल दहलाने हादसा था, ले‎किन वहां खड़े लोगों को देर तक लगता रहा कि सांता का गिरना उसके एक्ट का ही हिस्सा है लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। एक महिला ने बताया वहां खड़े सभी लोग सदमे में हैं। हर कोई मजे कर रहा था, और कोई सोच भी नहीं सकता था कि ऐसा होगा। मैंने खुद भी आखिरी मिनट तक सोचा कि यह कोई एक्ट है और सेलिब्रेशन चलता रहा। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली रेजिडेशियल मैनेजमेंट कंपनी ने घटना के लिए माफ़ी मांगी और कहा कि क्लाइंबर काफी एक्सपीरिएंस्ड था इसलिए उसे ये काम दिया गया था। आज के सेलिब्रेशन ने दुखद रूप ले लिया।

कंपनी ने कहा ‎कि हम पुलिस को हादसे के कारणों को समझने में मदद करेंगे और ऐसे एक्ट दोबारा कभी आयोजित नहीं करेंगे। एक महिला ने कहा मेरे पति और बेटा वहां थे जिन्होंने ये दर्दनाक मंजर देखा। सांता बने ये वही क्लाइंबर है जो हमारे अपार्टमेंट ब्लॉक में खिड़कियाँ धोते रहे हैं लेकिन कभी कुछ ऐसा नहीं हुआ। रूसी राज्य जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंचे और जांच कर रहे हैं कि क्या एक्ट के समय सुरक्षा नियमों में कोई उल्लंघन हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button