महासमुंद

15 वा वित्त राशि का दुरुपयोग रोका जाए-विश्वजीत बेहरा

विकास नंद की रिपोर्ट….

पूर्व जनपद सदस्य विश्वजीत बेहरा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि छग प्रदेश में भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री के शपथ लेते ही केंद्र सरकार के द्वारा ग्राम पंचायतों की मूलभूत,अधोसंरचना स्वच्छता से संबधित कार्यों हेतु जारी 15 वा वित्त राशि का दुरपयोग प्रारंभ हो चुका है ज्ञात हो की विकसित भारत यात्रा के नाम पर प्रशासनिक दवाब वस ग्राम पंचायतों के माध्यम से मोदी प्रचार का कार्य प्रदेश स्तर पर जारी हो चुका है,जिला स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर के अधिकारी कमीशन खोरी हेतु नए नए पैंतरा अजवाने लगे है!

जैसे की लगभग क्षेत्र के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में टेंट हाउस उपलब्ध है किंतु पूरे विकासखंड में दो चार टेंट हाउस वालो को ही अप्रत्यक्ष ठेका देकर कार्य करवाए जा रहे है जिससे संबधित ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में उपलब्ध टेंट हाउस का हक मारी जा रही है, कमीशन खोरी और ओवर बिलिंग का खेल की शुरुआत प्रारंभ हो चुकी है,ज्ञात हो की इसके पहले भी जब 15 साल बीजेपी की सरकार था 14वे वित्त राशि को खुद के सभा और प्रचार में लगा कर भ्रष्ट्राचार और दुरपयोग किया गया था,आज पुनः भाजपा का कुदृष्टि ग्राम पंचायतों की राशि में लग चुकी है!

जब भाजपा विपक्ष में था तो आवाज बहुत जोर शोर से उठाती थी,आज भाजपा एक सोची समझी रणनीति के तहत प्रशासनिक अधिकारियों का उपयोग कर पंचायतों को कमीशन खोरी और प्रचार प्रसार का संस्था मान कर कार्य को अंजाम दे रही है,
सत्ता और बीजेपी संगठन नियत साफ रख कर काम करे अन्यथा लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ी जाएगी और हर गलत मंसूबे को उजागर की जाएगी !!

Related Articles

Back to top button