महासमुंद

तिरीथ ने कांग्रेस की जीत के लिए किया सपरिवार हवन पूजन, बोली फिर से बन रही है कांग्रेस की सरकार!

विकास नंद की रिपोर्ट….

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कहा है कि कांग्रेस के पांच सालों के सफलतम कार्यकाल पर जनता का भरोसा बरकरार है इसलिए फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। मतदान के पश्चात मिले जनता के रुझान, एग्जिट पोल के रिपोर्ट और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक से स्पष्ट हो गया है कि जनता ने कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए कामों पर और कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भरोसा किया है।

  • आगे तिरीथ ने कहा कि कांग्रेस ने अ पने 5 सालों के कामों के आधार पर जनता से वोट मांगा। हम पूरे चुनाव को सकारात्मक तरीके से लड़े। हमारा प्रयास था कि हम अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। हमारी सरकार ने पिछले पांच सालों में जो काम किया था हमारे वोट मांगने का वही बड़ा आधार था। हमारी सरकार ने किसान, मजदूर, युवाओं, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति को सशक्त बनाने के लिये ठोस योजनायें बनाकर प्रभावी क्रियान्वयन किया। ऋण माफी, धान खरीदी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मजदूर न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद स्कूल, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना ने छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली। हमने 5 सालों में बेरोजगारी, गरीबी के खिलाफ लड़ाई लड़ी जिससे प्रदेश की 40 लाख आबादी गरीबी रेखा से ऊपर आ गयी।

2018 में जिन वादों के आधार पर कांग्रेस को जनादेश मिला था, हमारी सरकार ने 5 सालों में उन वादों को पूरा कर दिखाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरी। आने वाले समय में हमने जनता से फिर 21 वादे किये है सरकार बनते ही हम उन वादों को फिर से पूरा करेंगे। कांग्रेस ने वादा किया है कि महिलाओं को गृहलक्ष्मी योजना के तहत 15,000 रू. सालाना कांग्रेस की सरकार देगी। पहले की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल। 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी। 200 यूनिट बिजली फ्री। सभी सरकारी स्कूलों/कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक शिक्षा मुफ्त। गैस सिलेंडर पर 500 रूपये मिलेगी सब्सिडी। तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 रू. और 4000 रू. सलाना बोनस भी। 17.5 लाख गरीब परिवार को हम आवास देंगे। भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रू. प्रतिवर्ष। लघु वनोपजों की एमएसपी पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रू. प्रति किलो। अब 10 लाख रूपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज। अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल। दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त। स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्जा माफ। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा। जातिगत जनगणना करायी जायेगी। परिवहन व्यवसायियों के होंगे कर व कर्ज माफ। युवाओं को उद्योग, व्यवसाय ऋण में 50 प्रतिशत सब्सिडी। 700 नये रीपा का होगा निर्माण। अंत्येष्टि के लिये लकड़ी का प्रबंध। हमारी सरकार बनते ही हम फिर से वायदा निभायेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button