महासमुंद

भ्रामक प्रचार कर भाजपा जीतना चाहती है चुनाव,,,,,,, झूठी है मोदी की गारंटी- तिरीथ

विकास नन्द की रिपोर्ट ……

छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश समन्वयक व महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तिरीथ कुमारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों की घोषणा होती ही भाजपा पार्टी द्वारा गलत हथकंडे अपना कर दुष्प्रचार करते हुए सीबीआई, ई डी, आईटी जैसे केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरूपयोग कर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है जांच के बहाने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का भरपूर प्रयास कर रही है जिसमें वह असफल होने के बाद गलत प्रचार व प्रलोभन से महिलाओं की वोट को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है

भाजपा द्वारा अफवाह फैलाई जा रही है कि उज्ज्वला योजना धारको को ही गैस सिलेंडर 500 में मिलेगा जिस पर सरायपाली विधानसभा में आमसभा को सम्बोधित करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सभी वर्गो के लोगों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी दिया जाएगा आगे तिरीथ ने कहा कि मोदी की गारंटी छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद लागू होगी या उसके पहले लोगों को भ्रमित करने के लिए समाचार पत्रों में विज्ञापन के माध्यम से महतारी वंदन योजना में पंजीयन हेतु फॉर्म भरकर भाजपा कार्यालय में जमा करने पर ₹1000 रुपए मिलने का झूठा प्रचार किया जा रहा है क्या यह चुनाव में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है इस तरह का विज्ञापन प्रथम दृष्टिया प्रलोभन है और महिलाओं के वोट लेने की कीमत देने के समान है हर तरह के हथक़ंडे अपनाने के बाद भी केंद्र में बैठी मोदी सरकार और भाजपा के झांसे में छत्तीसगढ़ जनता नहीं आने वाली कांग्रेस सरकार पर छत्तीसगढ़ की जनता को पूरा भरोसा है हमारी सरकार ने गरीब मजदूर किसान महिला युवा बेरोजगार शासकीय कर्मचारी सभी के हितों को ध्यान में रखकर जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेहतरीन कार्य किया है जिसके फल स्वरुप हम फिर से छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button