छत्तीसगढ़

3. कटेकल्याण थाने में रखा हैंड ग्रेनेड अचानक फटा, अस्पताल ले जाते वक्त बीएसएफ जवान की मौत

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना परिसर में हुई एक घटना में बीएसएफ का जवान शहीद हो गया है। बताया जाता है कि जवान के पास रखा हैंड ग्रेनेड अचानक फट जाने से ये हादसा हुआ, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बाहर से करीब 1 लाख जवानों को बस्तर में तैनात किया गया है। इन्हीं व्यवस्थाओं के तहत बीएसएफ की सी-70 चार्ली कंपनी कटेकल्याण क्षेत्र की सुरक्षा की कमान संभाले हुए हैं।

कटेकल्याण थाना परिसर में ही बीएसएफ के प्रधान आरक्षक बलबीर चंद निवासी हिमाचल प्रदेश के वेस्ट पाउच में रखा हैंड ग्रेनेट अचानक फट गया। इससे बलबीर गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम करने के साथ ही जवान के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि बीएसएफ जवान बलबीर चंद हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे। उनके परिवार को घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि बलबीर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटना में दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button