छत्तीसगढ़

2. कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, KG से PG तक शिक्षा मुफ्त देने की घोषणा की

रायपुर।   राजीव भवन में कांग्रेस ने आज अपना घोषणा पत्र लांच कर दिया है। राजीव भवन में कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को लांच किया है। जिसमें कहा गया है कि 3200 रुपए में किसानों के धान की खरीदी होगी और प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ होगा। वहीं तेंदूपत्ता 6000 रुपया प्रति बोरा खरीदी का वादा कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किया है। 200 यूनिट तक बिजली बिल माफ किया जाएगा। भूमिहीन कृषकों को सालाना 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 लाख तक इलाज मुफ्त कराया जाएगा। सभी शासकीय स्कूल आत्मानंद बनेंगे।

इनके अलावा 700 ग्रामीण औद्योगिक पार्क बनाने का वादा किया गया है। कांग्रेस ने युवाओं के लिए की बड़ी घोषणा की है। युवाओं को ऋण में 50% सब्सिडी देने का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने अन्येष्टि के लिए लकड़ी प्रबंध करने का वादा भी किया है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश की तरह छग में भी कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफी का जिक्र किया है। इतना ही नहीं कांग्रेस ने केजी से पीजी तक की शिक्षा मुफ्त देने की घोषणा भी की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button