छत्तीसगढ़

1. CG Election 2023: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को बनाकर पिलाई चाय

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राज्य में राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं दौरों का सिलसिला जारी है. आज भाजपा के स्टार प्रचारक पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सीएम योगी आदित्यनाथ और हिमंत विश्व शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर है. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी केशकाल पहुंची, जहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला. स्मृति ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चाय पर चर्चा की.

आज केशकाल में बीजेपी कार्यकर्ताओं से चाय पे चर्चा के पहले स्मृति ईरानी ने खुद किचन में चाय बनाई, जिसका वीडियो सोशल सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. स्मृति को अपने बीच देखकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा था. जब किचन में स्मृति चाय बना रही थी तब उन्हें महिला कार्यकर्ताओं ने घेर रखा था. इसके बाद चाय पीते-पीते स्मृति ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की.

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रायपुर एयरपोर्ट पहुंचकर केशकाल के लिए रवाना होंगी. वहां केशकाल, फरसगांव, और कोंडागांव में करेंगे रोड शो करेंगी.
  • दोपहर 1:15 बजे कोंडागांव में आम सभा को संबोधित करेंगी.
  • शाम 4:15 बजे कटघोरा आम सभा को संबोधित करेंगी.
  • शाम 6:30 बजे कोरबा में आम सभा को संबोधित करेंगी, इसके साथ ही कोरबा में ही रात्रि विश्राम करेंगी.
  • बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम जाएगा. आज शाम पांच बजे तक कर सकते प्रचार. पांच बजे के बाद सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा. प्रथम चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होना है. 20 सीटों में 223 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसी सिलसिले में केंद्रीय मंत्री केशकाल पहुंची हुई है.स्मृति ईरानी केशकाल, फरसगांव, कोंडागांव में रोड शो करेंगी, वहीं कोरबा में आमसभा को भी संबोधित करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button