देश

7. घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल; मोदी और प्रधान से मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली।   लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल छात्रोंसे मुलाकात की। उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और केसी वेणुगोपाल भी थे।

राहुल गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

घायल छात्रों से मिलने से पहले राहुल गांधी ने कहा कि मुद्दा शिक्षा व्यवस्था से कहीं बड़ा है और यह युवाओं के भविष्य को लेकर बढ़ती निराशा को दर्शाता है।उन्होंने कहा, “मुख्य बात यह है कि देश के युवाओं के साथ इस तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिए। देश के युवाओं के पास अवसर नहीं हैं; सारे दरवाजे बंद हैं। एक दरवाजा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खुला था, वह भी नष्ट कर दिया गया है।”‘पीएम मोदी, शाह और प्रधान को इस्तीफा देना चाहिए’

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्र केवल परीक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने भविष्य को लेकर भी प्रदर्शन कर रहे हैं।”ये छात्र केवल शिक्षा व्यवस्था के बारे में शिकायत नहीं कर रहे, बल्कि अपने भविष्य के बारे में। यह शिक्षा से कहीं बड़ा मुद्दा है। भारत के छात्र कह रहे हैं कि भारत में उनका कोई भविष्य नहीं है। यह जायज है।

कांग्रेस नेता ने मुकेश अंबानी, गौतम अडानी और RSS पर शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा करने का आरोप लगाया।”वे अंबानी की शादी देखते हैं जहां 1000 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, जबकि उनके पास अपना बिजनेस शुरू करने के लिए पैसे नहीं हैं। वे शिकायत इसलिए कर रहे हैं क्योंकि श्री अंबानी, श्री अडानी और RSS ने शिक्षा व्यवस्था पर पूरा कब्जा कर लिया है।”उन्होंने कहा, “धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।”

Related Articles

Back to top button