छत्तीसगढ़

7. लो, अब आलसी लोगों की भी होगी मौज! दवा खाकर लगेगा एक्सरसाइज कर ली, यानी बिना मेहनत मोटापा खत्म

यह सुनने में बेशक अटपटा लगे लेकिन यह बात सच है. वैज्ञानिकों ने एक ऐसी दवा तैयार की जिसे खाने के बाद ऐसा लगेगा कि वह बहुत कठिन मेहनत वाली एक्सरसाइज करके आया है. यानी जितना फायदा आपको एक्सरसाइज से मिलेगा वह इस दवा खाने से मिल जाएगा. इस दवा का वैज्ञानिकों ने चूहों पर सफल प्रयोग किया है और बहुत जल्दी अब यह इंसानों पर आजमाया जाएगा. अमेरिका के मिसुरी और फ्लोरिडा के वैज्ञानिकों ने इसके लिए ऐसा इंजेक्शन तैयार किया है जिसे लगाते ही मेटाबोलिज्म बहुत तेज हो जाता है और शरीर को ऐसा लगता है कि वह बहुत कठिन मेहनत वाली एक्सरसाइज की है. यानी जो लोग मोटे और आलसी हैं, उनके लिए अब आराम से कॉउच पर बैठे-बैठे ही वजन कम हो जाएगा.

बिना एक्सरसाइज तेजी से कैलोरी बर्न होगी

डेलीमेल की खबर के मुताबिक यह दवा शरीर के डीएनए में मौजूद उस प्रोटीन पर धावा बोलेगी जो एनर्जी की खपत के लिए जिम्मेदार होता है. यानी शरीर में बन रही एनर्जी की तेजी से खपत होने लगेगी और बिना एक्सरसाइज ही तेजी से कैलोरी बर्न होने लगेगी. इसके लिए वैज्ञानिकों ने कुछ चूहों पर प्रयोग किया है. एक ही तरह के कुछ चूहों को दो ग्रुप में बांट दिया गया और दोनों ग्रुप को एक ही तरह की डाइट दी गई. फिर एक ग्रुप को यह दवा दी गई और एक ग्रुप को दवा के बगैर रखा गया. इसके बाद पाया गया कि जिन ग्रुप के चूहों को दवा दी गई, उनका वजन तेजी से कम हो गया जबकि बगैर दवा वाले चूहों का वजन उसी तरह रहा. यहां तक कि दवा वाले ग्रुप के चूहों में कोलेस्ट्रॉल भी कम हो गया और फैट बहुत जल्दी गलना शुरू हो गया.

बॉडी फैट तेजी से गलने लगेगा

फिलहाल इस दवा को इंसानों पर आजमाया नहीं गया है. वैज्ञानिक दवा को अब तरह से तैयार कर रहा है कि इसे इंसानों पर आजमाया जा सके. फिलहाल कुछ और जानवरों पर इसका ट्रायल जारी है और बहुत जल्दी अब इंसानों पर इसका ट्रायल शुरू होगा. इस करामाती दवा को एक्सरसाइज मिमिक की तरह इस्तेमाल किया जाएगा. यानी बिना मेहनत के एक्सरसाइज का फायदा. इस दवा का नाम SLU-PP-332 रखा गया है. शोधकर्ताओं ने जब चूहों को एक्स्ट्रा फैट वाली डाइट को दिया और यह इंजेक्शन भी दिया तो भी चूहों का वजन नहीं बढ़ा. जिस तरह एक्सरसाइज से फैट फैटी एसिड में बदलकर गलना शुरू हो जाता है, उसी तरह इस दवा को खाने से फैट तेजी से गलना शुरू हो जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button