महासमुंद

राज्य स्थापना दिवस पर विभिन्न शासकीय कार्यालयों में छाया रहा अंधेरा… लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करने की हिम्मत दिखाएंगे कलेक्टर मलिक?

विकास नन्द की रिपोर्ट ……

1नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य का 24 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है शासन द्वारा जारी सामान्य प्रशासन के आदेशानुसार सभी जिलों मुख्यालयों और विकास खंड स्थित शासकीय कार्यालय भवनों में रोशनी की जानी है परंतु सरायपाली विकास खंड के अधिकारी विधानसभा चुनाव में इतने व्यस्त हैं कि राज्य स्थापना दिवस पर सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश को अनदेखा कर दिया।

एसडीएम कार्यालय, जनपद पंचायत,जल संसाधन, रजिस्ट्रार पीडब्ल्यूडी, पीएचई,वन विभाग, कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालयों में अंधेरा छाया हुआ है जो कि शासन के आदेश की अवहेलना के साथ ही छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान है सरायपाली में स्थित अपर कलेक्टर, नगर पालिका, शासकीय अस्पताल, बिजली आफिस,थाना, महिला बाल विकास, क़ृषि उपज मंडी,मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यालयों में अंधेरा छाया हुआ है इससे यह साफ जाहिर होता है कि शहर मुख्यालय के नगर पालिका कार्यालय , बिजली आफिस, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ये हाल तो दूरस्थ वनांचल ग्रामों में क्या हाल होगा इस संबंध में महासमुंद जिले के कलेक्टर प्रभात मलिक से दूरभाष पर संपर्क कर जानबूझकर की गई लापरवाही से अवगत कराया गया जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करने की बात कही है

गौरतलब है कि आज छत्तीसगढ़ राज्य किसी पहचान का मोहताज नहीं है छत्तीसगढ़ देश दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुका है और एक मॉडल के रुप विकसित हो रहा है जिस हर छत्तीसगढ़िया को गौरवान्वित होना चाहिए लेकिन ऐसे महत्वपूर्ण दिन पर शासन द्वारा जारी आदेश की अवहेलना और घोर लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने आवश्यकता हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button