4. कोर्ट में पेश हुई बिग बॉस फेम अर्चना गौतम, जानें क्या था मामला

रायपुर। बिग बॉस फेम अर्चना गौतम आज रायपुर कोर्ट में पेश हुई है। उनके नाम कोर्ट से समन जारी किया गया था।
अर्चना गौतम ने कहा, ‘’लड़की हूं लड़ सकती हूं, मुहिम से टिकट मिला था, मैं बहुत टूट चुकी हूं, किसी भी नेता ने मेरा सपोर्ट नहीं किया है।‘’
बंद हो महिला सशक्तिकरण का नाटक
उन्होने आगें कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं, महिला सशक्तिकरण का ये नाटक बंद किया जाए। अगर मेरा मर्डर भी हो जाता, तो भी कोई नहीं आता।
कांग्रेस अध्यक्ष से की न्याय की मांग
अर्चना ने कहा कि सरेआम मुझे और मेरे पापा को पीटा गया, आपकी पार्टी में गुंडा बैठे हुए हैं। आज कोर्ट में पेश हुई हूं, मैं इस मामले को लगातार जारी रखूंगी।
उन्होने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का जिक्र करते हुए कहा कि आपके दलित समाज की बेटी के साथ गलत हुआ है, उसके साथ न्याय कीजिए।
ये है पूरा मामला
बता दें कि कुछ दिनों पहले अर्चना गौतम का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें कुछ महिलाएं कांग्रेस के नई दिल्ली ऑफिस के बाहर अर्चना के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही थी।
वहीं इस घटना में उनके पिता भी बुरी तरह से घायल हो गए थे। साथ ही अब उन्होनें सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई मॉब लिंचिंग की घटना में पूरी जानकारी शेयर की है।
बता दें कि टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने 2021 में कांग्रेस का दामन थामा था, हाल ही में वह कांग्रेस के नई दिल्ली ऑफिस पहुंची थी, जहां उनके साथ बदसलूकी की गई है।



