छत्तीसगढ़

6. छत्तीसगढ़ शासन ने की छुट्टियों की घोषणा, जानिए कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

छत्तीसगढ़ में चुनावी आचार संहिता लग चुकी है, इधर शैक्षणिक संस्थानों में भी परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू चुकी हैं। शैक्षणिक कैलेंडर को सुचारु तौर रखने के लिए राज्य शासन ने दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के लिए आदेश जारी कर दिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निजी और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को शिक्षण सत्र 2023 -24 में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन की 6-6 दिन की छुट्टी मिलेगी। ठीक इसी प्रकार छात्र छात्राओं को 46 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश भी मिलेगा। कुल 64 दिन का अवकाश मिलेगा। यह आदेश सभी सरकारी , अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त विद्यालयों और डीएड, बीएड, एमएड महाविद्यालयों के लिए प्रभावी होगा। दशहरा की छुट्टी दिनांक 23 से 28 अक्टूबर 2023 तक कुल 06 दिन रहेगी।

वहीं दीपावली पर छुट्टी दिनांक 11 से 16 नवंबर 2023 तक कुल 06 दिन रहेगी। दिनांक 25 से 30 दिसंबर 2023 तक शीतकालीन अवकाश कुल 06 दिन रहेगा और एक मई 2024 से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button