छत्तीसगढ़

5. प्रदेश में हुई मानसून की विदाई, अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड! बदलेगी हवा की दिशा

रायपुर।   छत्तीसगढ़ से मानसून लगभग आज यानी 10 अक्टूबर को विदा हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक देश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है। सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग से लगभग बारिश का मौसम लौट चुका है। लेकिन बस्तर संभाग से अभी मानसून की विदाई नहीं हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, एक दो दिनों में बस्तर से मानसून की विदाई हो जाएंगी।

मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के आस-पास अभी कोई मानसूनी सिस्टम नही है। आने वाले 48 घंटों में मौसम में बदलाव के आसार नहीं है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

शनिवार को पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया था। इस दौरान पारा 35 डिग्री या उसके आस-पास पहुंचेगा। राजधानी रायपुर में आसमान साफ रहने के आसार हैं। आने वाले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button