छत्तीसगढ़

कांकेर में होगा पंचायत व निकाय सम्मेलन,पहुंचेगी प्रियंका गाँधी सी एम हाउस से अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय को मिला शामिल होने का आमंत्रण !

एम.डी. आरिफ की रिपोर्ट………

रायपुर। कांकेर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा निकाय व पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया है जिसमें कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। छत्तीसगढ़ में आगामी माह में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी इस बार पूरे दम खम के साथ वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यों को आगे करते हुए चुनाव मैदान पर कूद पड़ी है, जिसे देखते हुए बस्तर अंचल को जो की छत्तीसगढ़ की राजनीति में सबसे अहम भूमिका निभाती है उस क्षेत्र के तमाम पंचायत एवं नगरी निकाय के प्रतिनिधियों का एक सम्मेलन आयोजन किया गया है।

इस पंचायत सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरपंच संघ के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय को मुख्यमंत्री निवास से विशेष रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आमंत्रण मिला हुआ है कांकेर के गोविंदपुर में होने वाले इस सम्मेलन में आदित्य उपाध्याय अपनी पूरी टीम के साथ में वहां उपस्थित होंगे एवं आगामी विधानसभा की रणनीति की चर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से करेंगे एवं छत्तीसगढ़ के तमाम 11664 ग्राम पंचायत के सरपंचों के हित को ध्यान में रखते हुए आदित्य उपाध्याय जिस प्रकार से सरपंचों की हक की लड़ाई पिछले 4 वर्षों से लगातार लड़ रहे हैं इस आमंत्रण को लेकर राजनीतिक गलियां में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है, आदित्य उपाध्याय की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सरपंचों में एक उम्मीद की किरण फिर से जागी है की सरपंचों की 13 सूत्री मांगों में सरकार के द्वारा विशेष पहल करने की उम्मीद है।

आचार संहिता लगने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सभी क्षेत्र के प्रतिनिधियों को एकजुट कर रहे हैं साथ ही उन्हें हर प्रकार की सुविधा एवं आश्वासन के साथ एकजुट करते हुए कांग्रेस पार्टी को हर क्षेत्र में मजबूत करने का काम कर रहे हैं जिसमें छत्तीसगढ़ के 11664 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि सरपंचों एवं नगरी निकाय के अध्यक्ष एवं पार्षद जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य आदि सभी पंचायत प्रतिनिधियों को एकजुट करने का प्रयास हो रहा है इस बार कांग्रेस सत्ता वापसी को लेकर किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button