छत्तीसगढ़

5. तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार नहर में गिरा, हुई मौत

कवर्धा।  जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे-30 स्थित रानीसागर गावं के पास एक तेज रफ्तार अर्टिका कार ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर इतना जबरदस्त था साइकिल सवार सड़क से 20 फिट दूर नहर में जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिससे कार में सवार आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को चोट आई है। जिसमें दो महिला और दो बच्ची शामिल है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बता दें कि घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और कार में सवार महिला, पुरुष और बच्चों को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं मृत व्यक्ति बहादुर पात्रे को ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

बताया जा रहा है अर्टिका कार देर रात सुकमा से कवर्धा की ओर आ रही थी और साइकिल सवार मृतक बहादुर पात्रे राइस मिल जा रहा था। उसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। मृतक दुल्लापुर निवासी बताया जा रहा है। वहीं सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button