छत्तीसगढ़

1. भिलाई में महिला के शरीर में मिलीं 3 किडनी:डॉक्टरों ने कहा- रेयर ऑफ द रेयरेस्ट केस, यह दुर्लभ बीमारी; दुनिया में ऐसे 100 मामले

भिलाई में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में जांच के दौरान एक महिला के शरीर में तीन किडनी मिलीं। डॉक्टर्स के मुताबिक यह एक दुर्लभ बीमारी है। दुनिया में ऐसे 100 मामले ही हैं।

यूरोलॉजिस्ट डॉ शिवेंद्र तिवारी के मुताबिक महिला के शरीर में इंफेक्शन और तेज दर्द था। जब उसका सीटी स्कैन किया गया तो रिपोर्ट में 3 किडनी पाई गईं। ये बहुत ही रेयर है। गलती की गुंजाइश न हो इसलिए डबल क्रॉस चेक कर फाइंडिंग को कन्फर्म किया गया।

इसमें दो किडनी ट्यूब और ब्लेडर में आकर मिल रही थी। एक ट्यूब ब्लॉक थी। उसी किडनी की वजह से महिला के शरीर में इंफेक्शन हो रहा था। इंस्टेंट डाला गया और तीन-चार दिन बाद पूरी तरह स्वस्थ होने पर महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया।

दुनिया भर में ऐसे 100 केस

दुनिया भर के साहित्य में ऐसे केवल 100 मामले ही सामने आए हैं। मेडिकल भाषा में इसे सुपरन्यूमेरी किडनी कहा जाता है। मानव शरीर में 4 किडनी भी होती हैं। जीवन में पहली बार तीन किडनी देखकर उन्हें काफी आश्चर्य हुआ।

अपने करियर में देखा पहला केस

रेडियोलॉजिस्ट डॉ समीर कठाले ने बताया कि जब महिला की सोनोग्राफी की तो उसकी किडनी का साइज नॉर्मल नहीं लग रहा था। सिटी स्कैन में पाया गया कि महिला के लेफ्ट साइड में दो किडनी और राइट साइड में एक किडनी थी। अपने करियर में ऐसा पहला केस देखने को मिला है।

3 किडनी कोई बड़ी समस्या नहीं- डॉक्टर

अगर किसी के शरीर में 3 किडनी हो तब भी उसकी जिंदगी सामान्य होती है। ऐसी स्थिति तब बनती है, जब गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में कोई एक किडनी दो हिस्सों में बंट जाती है। वैसे शरीर में हुए ऐसे बदलाव का पता नहीं चल पाता है और न ही कोई असामान्य लक्षण दिखाई देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button