छत्तीसगढ़

3. टिकरापारा में हमर हस्पताल को जल्द प्रारंभ करने की मांग, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायपुर।   टिकरापारा विकास समिति के अध्यक्ष राहुल धनगर के नेतृत्व में कलेक्टर को टिकरापारा शहीद ब्रिगेडियर उस्मान वार्ड क्रमांक-63 में हमर हस्पताल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा गया। वार्ड के वरिष्ठजनों ने जानकारी दी कि रायपुर महापौर द्वारा हमर हस्पताल के लिए घोषणा किया गया था, जिसकी आदेश पत्र जुलाई में प्राप्त हो गई थी।

पंरतु अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि वार्ड की जनता को हमर हस्पताल की सुविधाएं उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग, शैलेश शर्मा, माधव कुंवार यादव, संदीप बघेल, मनोज रामा, सुभेस सोनी, सुमित तारक, सतीश साहू, सचिन बघेल, विकाश मजूमदार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button