छत्तीसगढ़

2. नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 5 जवान घायल, घायलों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

सुकमा।   नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के सालातोंग में सड़क निर्माण की सुरक्षा में लगे जवानों पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 5 जवान घायल हुए हैं. घायलों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि डब्बामर्का कैंप से जिला बल कोबरा और सीआरपीएफ के जवान सलातोंग के पहुंचे तभी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. घायल जवानों को रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के थाना किस्टाराम क्षेत्रांतर्गत कैम्प डब्बामरका से जिला बल, सीआरपीएफ 217 वाहिनी और कोबरा 208 वाहिनी की संयुक्त पार्टी सालातोंग में रोड निर्माण सुरक्षा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे. अभियान के दौरान लगभग 10:15 बजे सालातोंग के पास प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से 5 जवानों के घायल होने की सूचना है. घायल जवान को प्राथमिक उपचार पश्चात बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button