छत्तीसगढ़

10. लंग्स के लिए दवा के समान है किशमिश, टमाटर और सेब, जानें इसके फायदे

COVID-19 महामारी के दौरान अधिकांश डॉक्टरों ने फेफड़ों को संक्रमण से बचाने के लिए हेल्दी फूड का सेवन करने की सलाह दी थी। इसके अलावा लोगों ने फेफड़ों को मजबूत करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी बहुत की थी। इंदौर के डॉक्टर सुनील यादव के मुताबिक, फेफड़े हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण और नाजुक अंग हैं। बारिश के मौसम में फेफड़ों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और इसलिए शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हेल्दी फूड्स का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।

रोज लहसुन का करें सेवन

 

फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए लहसुन जरूर खाना चाहिए। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। फेफड़ों की बीमारी होने पर लहसुन का अधिक सेवन करना चाहिए। हल्दी और लहसुन का दूध पीने से जल्द आराम मिलता है। फेफड़ों का संक्रमण भी दूर हो जाता है।

दिल और फेफड़ों को सेहतमंद रखते हैं फेफड़े

 

सेब जहां दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, वहीं इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण फेफड़ों को भी मजबूत बनाते हैं और किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने की शक्ति देते हैं। सेब आंखों और पाचन को भी अच्छा करता है। सेब फ्लेवोनोइड, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता हैं।

रात में भिगोकर सुबह खाएं किशमिश

 

किशमिश भी फेफड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। फेफड़ों को सेहतमंद रखने के लिए रोज सुबह खाली पेट एक मुट्ठी किशमिश खाना चाहिए। किशमिश रातभर पानी में भिगो देना चाहिए और सुबह खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। यह भी फेफड़ों की कई बीमारियों का खतरा कम करता है।

टमाटर में होता है लाइकोपीन

 

टमाटर में पाया जाने वाला रसायन लाइकोपीन फेफड़ों को मजबूत बनाता है। लाइकोपीन से भरपूर भोजन फेफड़ों के लिए अच्छा है। लाइकोपीन टमाटर के अलावा पपीता, गाजर, तरबूज, शकरकंद और हरी सब्जियां में भी पाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button