छत्तीसगढ़

2. सीएएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, धमतरी का रहने वाला था चंद्रशेखर

कांकेर।   छत्‍तीसगढ़ के कांकेर के हल्बा चौकी में ड्यूटी पर तैनात सीएएफ जवान ने बीती रात सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान के आत्‍महत्‍या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही सीएएफ के जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पदस्थ जवान चंद्रशेखर यादव हल्बा चौकी में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसने खुद को गोली मार ली। मृतक 15वीं बटालियन बीजापुर के बी कंपनी का जवान था। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले और आत्महत्या की वजह जानने में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने दी जानकारी देते हुए बताया कि धमतरी जिले के रुद्री थाना का जवान चंद्रशेखर यादव 15 वीं वाहिनी बीजापुर बी कम्पनी में पदस्थ था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। जवान के खुद को गोली मारने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।

Related Articles

Back to top button