3. प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
वहीं आज कल भी प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कल रात भी रायपुर में जोरदार बारिश हुई जिससे राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गई। बिलासपुर में भी कुछ ही घंटों में बारिश से कई शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया।
24 घंटे के लिए जारी हुआ अर्लट
मौसम विभाग ने प्रदेश के येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटे के लिए 7 जिलों में ऑरेंज अर्लट जारी किया है। वहीं 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज इन जिलों में होगी बारिश रायपुर,रायगढ़, जांजगीर, बलौदाबाजार महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी में बारिश को लेकर अर्लट जारी किया गया है।
इन जिलों में यलो अर्लट जारी
प्रदेश में दो दिनों से लगातार बारिश जारी है। मौसम विभाग ने सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले लिए यलो अलर्ट जारी किया है।



