छत्तीसगढ़

4. दंतेवाड़ा में हादसा: परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की गाड़ी पलटी, 10 घायल…मची अफरा-तफरी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में चुनाव हैं। जिसे लेकर दिग्गज नेताओं के दौरे अब भी जारी हैं। इसी बीच जिले में आज चुनाव से पहले भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुभारंभ होने वाला है। लोग यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। इसी बीच  एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जहां ग्रामीणों से भरी गाड़ी पलटने से 10 लोग घायल हो गए है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जहां मंगलवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी गाड़ी भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान गाटम गांव के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें 10 ग्रामीण घायल हो गए। इस हादसे के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां 3 ग्रामीणों की हालत गंभीर हैं। फिलहाल किस वजह से गाड़ी पलटी इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस  टीम इस मामले की जांच-पड़ताल करने में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button