छत्तीसगढ़

8. क्या आप हेल्दी ‘आलू’ खाते हैं? रोज खाना कितना सही? क्या यह वजन बढ़ाता है? जानिए सच बात

टीओआई की खबर ने एक्सपर्ट के हवाले से बताया है कि आलू हेल्दी और पोषक तत्वों से भरा होता है. इसमें फाइबर, पोटाशियम, आयरन, विटामिन सी और विटामिन 6 भी होता है. इसके बावजूद कुछ लोग आलू को अनहेल्दी क्यों मानते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक इसका कारण है आलू को पकाने का तरीका.

अगर आप आलू को डीप फ्राई कर देते हैं तो यह अनहेल्दी बन जाता है. इसलिए फ्रेंच फ्राई अनहेल्दी आलू बन जाता है और इससे कई बीमारियां हो सकती है. अगर आलू को आप हेल्दी रूप में खाना चाहते हैं तो इसे या ता उबाल दीजिए या पका दीजिए या बेक कर दीजिए. हल्का फ्राई तक भी इसकी पौष्टिकता नष्ट नहीं होती.

क्या आलू को रोज खाने से नुकसान होता है. एक्सपर्ट के मुताबिक यदि हेल्दी तरीके से आलू को पकाया जाए तो इससे नुकसान नहीं होता. रोज खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. इसमें मौजूद फाइबर और पोटैशियम हेल्थ के लिए फायदेमंद है.

क्या आलू को खाने से वजन बढ़ता है? इसका जवाब भी वही है. यदि आप सही तरीके से आलू को पकाते है और उसकी पौष्टिकता नष्ट नहीं होती है तो इससे वजन नहीं बढ़ेगा. हां, ज्यादा खाने पर वजन बढ़ सकता है

आलू खाने से हमारे शरीर में एनर्जी की पूर्ति होती रहती है. आलू में पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रैट रहता है जिससे तत्काल एनर्जी बनती है और यह दिमाग और शरीर के लिए बेहद जरूरी है. जो लोग एक्सरसाइज करते हैं उन्हें कार्बोहाइड्रैट की ज्यादा जरूरत होती है. वहीं कार्बोहाइड्रैट बेहतर पाचन के लिए भी जरूरी है.

Related Articles

Back to top button