छत्तीसगढ़

3. कोरबा में हादसा! यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, दर्जनभर यात्री हुए घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला हैं। जहां कोरबा से राजधानी रायपुर आ रही एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। कनकी-पंतोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क को छोड़कर डिवाइडर को तोड़ते हुए उसके उपर जा चढ़ी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला पंतोरा थाना क्षेत्र का है। जहां आज सुबह 4 बजे कनकी-पंतोरा मार्ग पर यह हादसा हुआ। बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। जिनमें 6 यात्री घायल हुए हैं। वहीं 2 को गंभीर चोट आई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

लापरवाही के चलते हुआ यह हादसा

बता दें कि यह बस राधे-कृष्ण कंपनी की है। जहां कोरबा बस स्टैंड से सभी सवारी बस में बैठे हुए थे। बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर को तोड़ते हुए ऊपर चढ़ गई। जिससे यह बड़ा सड़क हादसा हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button