6. मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है? कौन सी गंभीर बीमारी कर सकती है परेशान, एक्सपर्ट से जानें सबकुछ

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को हेल्दी रख पाना सबसे बड़ी चुनौती है. जाने-अंजाने में कई ऐसी छोटी-छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो सेहत को बिगाड़ने के लिए काफी हैं. ऐसी ही एक बीमारी का नाम डायबिटीज है. बेशक ये आजीवन रहने वाली बीमारी हो, लेकिन इसपर कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है. क्योंकि ब्लड में शुगर लेवल का ओवरफ्लो होने से आपको कई घातक बीमारियां हो सकती हैं. ऐसे में सबसे जरूरी है हेल्दी लाइफस्टाइल और खानपान अच्छा रखें. साथ ही मीठा खाने से परहेज करें.
बता दें कि, डायबिटीज में मीठा खाना नुकसानदायक हो सकता है. इसके बाद भी यदि आप मीठा खाते हैं तो तुरंत पानी पीने की गलती ना करें. यदि आप मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं तो इसका मतलब है आप अचानक से अपने ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं. अब सवाल है कि, आखिर मीठा खाने के कितने समय बाद पानी पीना चाहिए? डायबिटीज के लिए कैसे हो सकता घातक? पानी पीने की तलब को कम कैसे करें?
टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अधिक
यदि किसी इंसान को डायबिटीज है तो सबसे पहले उसे मीठा ही खाने से बचना चाहिए. यदि इसके बाद भी कोई मीठा खा रहा है तो तुरंत बाद पानी पीने से भी बचना चाहिए. क्योंकि मीठे के साथ पानी पीने की आदत वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेज़ी से बढ़ता है. दरअसल, पानी के साथ ग्लूकोज़ तेजी से बॉडी में अब्सॉर्ब होता है.
इतनी देर बाद पानी पीना सही
एक्सपर्ट के मुताबिक, मीठा खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है. यदि आप ऐसा करते हैं तो शरीर में ग्लूकोज तेजी से अब्सॉर्ब होने लगेगी. इससे शुगर लेवल कंट्रोल से भी बाहर जा सकता है. ऐसे में मीठा खाने के करीब 30 मिनट बाद पानी पीया जाए तो ज्यादा ठीक रहेगा. यदि संभव हो तो इस समय को आप बढ़ा भी सकते हैं.
पानी और मीठे की तलब से ऐसे करें बचाव
- मीठा खाने के तुरंत बाद कुछ नमकीन खाने से पानी की तलब कम होगी.
- किसी भी मीठी चीज को खाने के तुरंत बाद कुल्ला कर सकते हैं.
- यदि आपका मन मीठा खाने का करे तो फलों का सेवन बेहतर होगा.
- चॉकलेट और टॉफी के साथ पानी की जगह फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं.
- यदि मिल्क शेक या कोल्ड कॉफी पीने का मन करे तो जूस पीना लाभकारी होगा.



