छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि

रायपुर–   वरिष्ठ समाजवादी नेता श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन से राजनीति के एक युग का अवसान हो गया है। उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उनकी सेवाओं को देश कभी भुला नहीं सकता। मैं उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं तथा ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उनके शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button