छत्तीसगढ़

6. स्वाद और सेहत का खजाना है ये हरी सब्जी, रोज खाने से होंगे 5 हेल्थ बेनिफिट्स, बीमारियां भी रहेंगी कोसों दूर

हरी सब्जियों में शिमला मिर्च का नाम भी शामिल है. वैसे तो बाजार में हरी शिमला मिर्च के अलावा लाल और पीली शिमला मिर्च भी आसानी से मिल जाती है और सभी तरह की शिमला मिर्च पोषक तत्वों से भरपूर होती है. लेकिन हरी शिमला मिर्च बाकी सभी शिमला मिर्च से ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. तो आइए जानते हैं हरी शिमला मिर्च खाने के फायदे क्या हैं.

बता दें कि हरी शिमला मिर्च कई तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है. वहीं हेल्थलाइन डॉट कॉम के अनुसार हरी शिमला मिर्च खाने के 6 अनोखे बेनिफिट्स होते हैं. तो आइए जानते हैं हरी शिमला मिर्च खाने के फायदों के बारे में.

पोषण का खजाना
हरी शिमला मिर्च को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है. इसमें कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटैशियम और पायरीडॉक्सीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं.

आंतों के लिए फायदेमंद
हरी शिमला मिर्च का सेवन आंतों के लिए काफी फायदेमंद होता है. दरअसल हरी शिमला मिर्च में फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में मौजूद रहता है. जिसे खाने से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है और आंतों में कैंसर जैसी बीमारी होने का खतरा भी नहीं रहता है.

एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर
लाल और पीली शिमला मिर्च के मुकाबले हरी शिमला मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व अधिक मात्रा में मौजूद रहते हैं. वहीं हरी शिमला मिर्च को विटामिन सी का भी बेस्ट सोर्स माना जाता है. ऐसे में हरी शिमला मिर्च खाने से हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर और दिल की बीमारी होने की आशंका कम रहती है.

दिल और आंखें रहेंगी हेल्दी
हरी शिमला मिर्च का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल, ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. जिससे हार्ट की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है. वहीं हरी शिमला मिर्च में मौजूद ल्यूटिन नामक पदार्थ आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार होता है.

वजन कम करने में सहायक
बॉडी वेट को नियंत्रण में रखने के लिए डेली डाइट में शिमला मिर्च का सेवन बेस्ट हो सकता है. शिमला मिर्च फाइबर रिच होने के साथ-साथ लो फैट फूड है. जिसका सेवन करने से मोटापा कम होने लगता है और बैली फैट भी गायब हो जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button