छत्तीसगढ़

5. बेटे के नहीं मिलने से नाराज गुंडों ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बाइक को किया आग के हवाले

रायपुर। खमतराई इलाकों में बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। एक युवक के घर गए। उसके नहीं मिलने पर उसके घर में घुस गए और उसके पिताजी पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद जाते-जाते घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक रामेश्वर नगर भनपुरी में रहने वाले आकाश सोनी घर पर नहीं था। रात करीब 9 बजे उसके घर कुंदन मांझी, बाबू, दीपक वर्मा उर्फ दीशू पहुंचे। आकश के बारे में पूछने लगे। उसके पिता राजेश ने बताया कि वह घर में नहीं है। इससे नाराज होकर गाली-गलौज करते हुए आरोपी उनके घर में घुस गए। राजेश पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इसके बाद सभी को धमकाते हुए बाहर निकले।
घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक में आग लगा दिया। इसके बाद सभी बदमाश भाग निकले। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button