छत्तीसगढ़

7. महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को भी फेल कर देगा घी, ऐसे करेंगे इस्तेमाल, खूबसूरती बनी रहेगी सदाबहार

मॉइस्चराइज़र बनाकर इस्तेमाल करें:  हेल्थलाइन डॉट कॉम के मुताबिक घी का इस्तेमाल आप मॉइस्चराइज़र के तौर पर कर सकते हैं. इसके लिए आप दो-तीन चम्मच पिघला हुआ घी लेकर इसमें इतना ही एलोवेरा जेल मिक्स कर के पेस्ट बना लें. आपका मॉइस्चराइज़र बन कर तैयार है. आप इसको रात को सोने से पहले स्किन पर अप्लाई करें. चाहें तो रात भर लगा छोड़ दें या फिर पंद्रह मिनट के बाद स्किन को वॉश कर लें.

हैंड क्रीम बना सकते हैं:   हैंड क्रीम बाजार में काफी महंगी मिलती है और इसका असर भी कुछ देर के लिए ही रहता है. ऐसे में आप घी से घर पर बेहतरीन हैंड क्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए दो-तीन चम्मच पिघला हुआ घी लें और इसमें दो-तीन चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर के पेस्ट बना लें. आपकी हैंड क्रीम तैयार है. आप चाहें तो नारियल तेल की जगह बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं. जब भी आपको अपने हाथ ड्राई महसूस हों तब इसको हाथों पर अप्लाई करके कुछ देर मसाज कर लें.

लिप बाम बनायें:  फटे होंठों को सॉफ्ट और पिंक बनाने के लिए भी आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए रोजाना रात को सोने से पहले दो-तीन बूंद घी लें. फिर इसको अपने होंठों पर लगाएं और कुछ सेकेंड के लिए उंगली से लिप्स की मसाज करें और रात भर इसको लगा छोड़ दें. दो दिन में ही आपके क्रैक लिप्स सॉफ्ट एंड पिंक दिखने लगेंगे.

बॉडी स्क्रब बनाकर यूज करें:   घी का इस्तेमाल आप बॉडी स्क्रब बनाने के लिए भी कर सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच घी, दो चम्मच नारियल का दूध, एक चम्मच चीनी और एक चम्मच बेसन लें और इन सबको अच्छे से मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें. फिर इस स्क्रब को स्किन पर अप्लाई करके कुछ देर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें और फिर नॉर्मल तरीके से बाथ ले लें.

फेस पैक बनायें:    फेस की स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए भी आप घी की मदद ले सकते हैं. इसके लिए दो चम्मच घी और दो चम्मच बेसन लें. फिर दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर इसमें एक चुटकी हल्दी एड करें और पैक तैयार कर लें. अब इस फेस पैक को चेहरे पर अप्लाई करके पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें. फिर नार्मल पानी से फेस वॉश कर लें. कुछ ही दिनों में आपका फेस ग्लो करने लगेगा.

Related Articles

Back to top button