छत्तीसगढ़
4. सीएम के राजनीतिक सलाहकार के घर ED का छापा, नाराज यूथ कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी की छापामार कार्रवाई से नाराज यूथ कांग्रेस के नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबााजी की।
कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कर प्रदर्शन किया और ईडी की कार्रवाई का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस नेता आकाश शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।
मामले में सीएम भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह जी मेरे जन्मदिन के दिन मेरे राजनीतिक सलाहकार और मेरे ओएसडी सहित करीबियों के घर ईडी भेजकर मुझे तोहफा दिया है उसके लिए बहुत आभार।



