छत्तीसगढ़

5. सीएम की प्रेस वार्ता में निकला सांप, बघेल बोले- चिंता मत करो बचपन में हमारी जेब में होता था पिरपिटी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर में मीडिया कर्मियों से बात कर रहे थे तभी उनके पैर के नीचे एक सांप आ गया। सांप के यहां आ जाने से वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान सीएम बघेल ने लोगों को कहा कि सांप को मत मारो, बचपन में हम सांप को जेब में डालकर चलते थे इसे जाने दो। मीडिया कर्मियों से बात करने के दौरान सांप के आने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सीएम ने कहा कि यह पिरपिटी सांप है। चिंता मत करो इसे चोट मत पहुंचाओ। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। सांप को देखते ही भूपेश बघेल पीछे पलटे। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से सांप को न मारने की अपील की।

Related Articles

Back to top button