छत्तीसगढ़

5. CM भूपेश के खिलाफ फेसबुक में लिखी अश्लील बातें:कमेंट बॉक्स में की भद्दी टिप्पणी, रायपुर के युवक के खिलाफ केस दर्ज; तलाश जारी

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। रायपुर की पुलिस ने इस मामले में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। अब सोशल मीडिया पर इस हरकत को करने वाले को पुलिस ढूंढ रही है।

दरअसल केस रायपुर के सिविल लाइंस थाने में दर्ज किया गया है। कांग्रेस के नेताओं ने शिकायती आवेदन दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर का रहने वाला समीर साहू ने फेसबुक पर कुछ अश्लील बातें CM बघेल के खिलाफ लिख दीं।

पुलिस ने समीर के खिलाफ IPC की धाराओं 294, 504 के तहत केस दर्ज किया है। ये भी देखा जा रहा है कि क्या समीर का किसी राजनीति संगठन से कनेक्शन है या नहीं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस इसे जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।

Related Articles

Back to top button