छत्तीसगढ़

2. उल्टी न रूकने पर उठाया आत्मघाती कदम, पी ली जहरीली दवाई, इलाज के दौरान बुझ गई 2 जिंदगियां

धमतरी.  उल्टी से परेशान दो महिलाओं ने जहर सेवन कर खुदकुशी कर ली। गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। उधर मौत के बाद से गांव में शोक की लहर छा गई है।

अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार अर्जुनी थाना के ग्राम भानपुरी निवासी खेतिहारिन बाई (85) पति गोकुल राम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब थी। उसे उल्टी की शिकायत हो रही थी। गांव के डाक्टर से इलाज भी कराया। ठीक नहीं लगने पर आमदी अस्पताल लाया, फिर भी तबीयत में सुधार नहीं आया। बार-बार इलाज कराने के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं आया तो उसने 31 जुलाई को जहर सेवन कर लिया।
गंभीर अवस्था में उसे धमतरी लाकर मसीही अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई। एक अन्य घटना में ग्राम मुजगहन में भी एक वृद्ध महिला ने जहर सेवन कर लिया। बीते 2 अगस्त को उसे भी उल्टी की शिकायत हुई। पड़ोसी की मदद से उसके भतीजा को बुलाया गया, तब देखा कि कमरे में जहरीली दवाई की दुर्गंध उठ रही थी। बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

काफी इलाज के बाद भी नहीं मिली राहतउधर परिजनों का कहना है कि काफी इलाज के बाद भी तबियत में सुधार नहीं होने से मरीज की स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। ऐसे में अलग-अलग डाक्टरों को दिखाने के बाद भी जब कोई फर्क नहीं पड़ा, तो इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ

उधर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एके टोंडर का कहना है कि दूषित पानी और भोजन करने समेत कई कारणों के चलते उल्टी और दस्त से लोग पीड़ित हो सकते हैं। अलग-अलग कारणों का ट्रीटमेंट भी अलग-अलग होता है। कई मरीज जल्द ही आत्मविश्वास खो देते हैं और आत्मघाती कदम उठा लेते हैं। जीवन अनमोल है किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button