छत्तीसगढ़
3. खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर में घुसे चोर, मां की नथनी और दानपात्र में रखे रुपये चुराए

दुर्गुकोंदल ब्लॉक के हाहालद्दी गांव में बंजारी माता मंदिर में सोमवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने माता के नाक की नथ समेत दानपात्र में रखे रुपये चुरा लिए। बताया जा रहा है कि चोर खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर मंदिर के अंदर घुसे। चोर इतने शातिर थे कि वह अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए। चोरों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मंदिर के पुजारी की शिकयात पर दुर्गुकोंदल थाना पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
मंदिर के पुजारी तामेश्वर तिवारी ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उन्होंने मंदिर का ताला खोला तो माता नथ नहीं थी। दान पेटी में रुपये भी नहीं थे। खिड़की में लगे पंखे को तोड़कर चोर में मंदिर के अंदर घुसे। लगभग नथनी के साथ 40 से 50 हजार रुपये चोरी करके ले गए।



