छत्तीसगढ़

8. त्वचा और बालों के लिए ही नहीं, सेहत के लिए भी बेस्ट है ऑलिव ऑयल, 5 बीमारियों से दिला सकता है निजात

हार्ट को दुरुस्त रखता है: ऑलिव ऑयल बॉडी का ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है और खून के बहाव को बेहतर बनाये रखने में मददगार है. जिसकी वजह से हार्ट सही तरह से फंक्शन करता है और दिल से सम्बंधित दिक्कतें होने का खतरा कम होता है. ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का सेवन किया जा सकता है

स्ट्रोक का खतरा होता है कम: डेली डाइट में ऑलिव ऑयल को एड करके स्ट्रोक के खतरे को 40 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है. दरअसल खाने में नॉर्मल तेलों का इस्तेमाल करने से शरीर में अनहेल्दी फैट जमा होने लगता है. जिसकी वजह से स्ट्रोक का खतरा बना रहता है. जिसको कम करने के लिए आप नॉर्मल कुकिंग ऑयल की जगह ऑलिव ऑयल को एड कर सकते हैं.

ब्रेन हेल्थ को बूस्ट करता है: जैतून के तेल को डाइट का हिस्सा बनाने से ब्रेन हेल्थ बूस्ट होती है. ऑलिव ऑयल का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी भूलने की बीमारी होने के रिस्क को भी कम किया जा सकता है. इतना ही नहीं जैतून के तेल का सेवन करने से माइंड की रिकॉलिंग कैपेसिटी में भी इजाफा होता है. जिससे याददाश्त बेहतर होती है और चीजें लांग टाइम तक याद रहती हैं.

कैंसर का खतरा कम होता है: एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज से लैस ऑलिव ऑयल कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखने में भी मददगार है. बता दें कि जैतून के तेल का सेवन करने से ब्रेस्ट कैंसर, पेट और इंडोमीट्रियल कैंसर होने का खतरा कम हो सकता है. ऐसे में आप चाहें तो अपने नॉर्मल कुकिंग ऑयल को ऑलिव ऑयल से रिप्लेस कर सकते हैं.

डैमेज सेल्स को रिपेयर करता है: ऑलिव ऑयल एंटी-ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है. इसको खाने में शामिल करने से कई तरह की दिक्कतों से बचा जा सकता है. बता दें कि जैतून का तेल बॉडी के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है, जिससे तमाम तरह की बीमारियां होने का खतरा कम होता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button