छत्तीसगढ़

3. बारिश से सड़कों पर घुटने तक आया पानी, खारुन नदी का जलस्तर भी बढ़ा

रायपुर।    छत्तीसगढ़ के रायपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया है। भाठागांव के सड़कों में भी ऐसे ही जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है, जिसके चलते लोगों को एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गईं

रायपुर में लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। बता दें कि बारिश के मौसम में हर बार इस क्षेत्र में ऐसे ही जलभराव की स्थिति देखने को मिलती है। रायपुर में बीते 4 दिनों से हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर हैं।

खारुन नदी का जलस्तर भी बढ़ा

रायपुर की सबसे बड़ी नदी खारुन का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट रहे हैं। सेल्फी लेते भी नजर आ रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई भी सुरक्षाकर्मी यहां तैनात नहीं है। लापरवाही के कारण हर साल यहां कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

छत की सफाई करना युवक पड़ा भारी

इधर, सीजी के दुर्ग में बारिश में छत की सफाई करना एक युवक के लिए भारी पड़ गया। सफाई करते वक्त युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे करंट लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मृतक टिफिन सेंटर चलता था। मोहन नगर थाने क्षेत्र की इस घटना के बाद से मृतक के घर में मातम छाया हुआ है।

Related Articles

Back to top button