छत्तीसगढ़

8. क्या खाली पेट फल खाना सही है? जानिए ऐसे 5 फल जिन्हें खाली पेट खाना है बेहद फायदेमंद

कौन से फल खाली पेट खाने चाहिए –

आहार में फलों को शामिल करना बुद्धिमानी का काम है, क्योंकि फलों से हमें वह सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं जिसकी हमारे शरीर को जरूरत होती है। इनमें विभिन्न प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और एंजाइम पाए जाते हैं। यह सभी हमारे शरीर के क्रियाकलापों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। फल खाने से कई तरह की परेशानियां भी दूर होती हैं। कुछ पल ऐसे होते हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाने की सलाह दी जाती है तो वही कई सूट जैसे भी हैं जिन्हें खाली पेट खाने से ही सबसे ज्यादा लाभ मिलता है यह आपको पूरे दिन एक्टिव और फिट रखते हैं। तो आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कौन से फल सुबह खाली पेट खाने चाहिए।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे –

हर कोई नारंगी और रसीला पपीता खाना चाहता है क्योंकि इसके लाभ बहुत ज्यादा हैं। सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपके मूड में सकारात्मक परिवर्तन होता है साथ ही यह आपकी आतें मुलायम बनाता है। पपीता शरीर की गंदगी को बाहर निकालने का एक अच्छा माध्यम हो सकता है यह कब्ज को दूर कर सुबह पेट को अच्छी तरह से साफ करता है। जिन लोगों को कब्ज की परेशानी रहती है उनके लिए पपीता औषधि के समान है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी पपीते का सेवन कर सकते हैं।  

खाली पेट कीवी खाने के फायदे –

कीवी विटामिन सी का एक बेहतरीन स्रोत है। विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को बनाए रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट की भी खाने से न सिर्फ पेट बल्कि शरीर की तमाम तकलीफों को दूर करने में मदद मिलती है। डेंगू बुखार में कीवी खाना फायदेमंद होता है। यह प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में मदद करता है।

खाली पेट सेब खाने के फायदे –

अक्सर आपने अपने बुजुर्गों से सुना होगा कि जो लोग प्रतिदिन सुबह खाली पेट एक सेब खाते हैं उन्हें डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है! इस बात को किसी भी प्रकार से गलत नहीं ठहराया जा सकता, क्योंकि सेब सेहत के लिए वरदान है। यह वजन नियंत्रित करने से लेकर पेट की सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह आंखों बाल और त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।

खाली पेट अमरूद खाने के फायदे –

खट्टा मीठा अमरूद स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक माना गया है। खाली पेट अमरूद खाने से आप का पेट भरा महसूस होता है,जिसके कारण आप अनहेल्दी चीजों का सेवन नहीं करते हैं। यह आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है। अमरूद में मौजूद फाइबर कंटेंट कब्ज की समस्या को दूर कर पेट की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है। इसलिए अमरूद के सीजन में इसे खाना बेहद फायदेमंद होता है।

खाली पेट अनार खाने के फायदे –

अनार में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिन लोगों में खून की कमी है उन्हें प्रतिदिन एक अनार जरूर खाना चाहिए। लिवर से जुड़ी बीमारियों में अनार के अद्भुत फायदे देखे गए हैं।

Related Articles

Back to top button