छत्तीसगढ़

5. इंजीनियर की नौकरी छोड़ चोरी का रास्ता अपनाया शातिर युवक, आरोपी के कब्जे से 40 नग बाइक बरामद

रायपुर।   राजधानी पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है आरोपी बीटेक डिग्रीधारी है और इंजीनियर की नौकरी को छोड़कर चोरी का रास्ता अपनाया। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर शहर के अलग-अलग स्थानों से कुल 40 नग बाइक बरामद किया है।

मामले का खुलासा करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि शहर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी कर रही थी। तभी पुलिस के टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राहुल वर्मा 31 वर्ष निवासी टीचर्स कालोनी खरोरा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिससे आरोपी ने चोरी की बाइक में घुमना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 40 नग दोपहिया वाहन जब्त किया है।

जिसकी कीमत करीब 15 लाख रूपए के आसपास बताई जा रही है। बताया जाता है कि आरोपी बहुत शातिर तरीके से वाहन को चोरी करता था। वाहन चोरी करने के बाद आरोपी राहुल चोरी की पहले वाहन के पास खड़ी कर दूसरे वाहन को ले जाता था। बताया जाता है कि आरोपी बीटेक की पढ़ाई की है और पूर्व में इंजीनियर की नौकरी कर चुका है। आरोपी ऑफलाइन रेपिडो में चोरी किए गए दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सवारियों को लाने ले जाने का उपयोग करता था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button